Breaking News

उत्तराखण्ड: सड़क पर भुट्टे बेचते बच्चों के पास पहुंचे पुलिस “अंकल”, देखिए वीडियो

देहरादून। पुलिस का चेहरा मानवीय भी होता है। अपराधियों के लिए भले ही उन्हें कठोर बनना पड़ता है और यह जरूरी भी है। लेकिन मासूम  और मजलूमों के लिए पुलिस मददगार भी होती है। 

यहाँ राजधानी के घंटाघर पर सब इंस्पेक्टर शिशुपाल राणा ड्यूटी पर तैनात थे इसी बीच उन्होंने  दो मासूमों को टूटी साईकल में कुछ भुट्टे बेचते देखा। दोनों बच्चे आते-जाते लोगों को भुट्टे खरीदने के लिए आवाज लगा रहे थे।

एस आई शिशुपाल राणा दोनों बच्चों के पास पहुंचे और भुट्टे बेचने का कारण पूछा, तो बच्चों ने बड़ी मासूमियत के साथ जवाब दिया कि भुट्टे बेचकर जो मिलेंगे वे उन पैसों को घर जाकर अपनी माँ को देंगे जिससे उनकी माँ उनके लिए राशन लाएगी। बच्चों की मजबूरी और मासूमियत भरा जवाब सुनकर सब इंस्पेक्टर राणा ने तुरंत बिना जरूरत ही बच्चों से उनके पास मौजूद 10 भुट्टे 200 रुपये में खरीद लिए और बच्चों को मास्क देकर उनके घर वापस भेजा। पुलिस का यह रूप देखकर बच्चों ने थैंक्यू अंकल कहते हुए माँ को पैसे देने के लिए खुशी-खुशी घर की तरफ दौड़ लगा दी। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-