Breaking News

गजब :स्कूल में झाड़ू पोंछा करते हैं प्रिसिंपल, आईएएस अधिकारी ने किया ट्वीट

@शब्द दूत ब्यूरो 

राजकोट । प्रधानाचार्य रोज सुबह स्कूल खुलने से एक घंटे पहले आते हैं और फिर जहाँ भी उन्हें गंदा दिखाई देता है तो वह बाल्टी और पोंछे का कपड़ा लेकर फर्श को रगड़ कर साफ करना शुरू कर देते हैं।

एक आईएएस अधिकारी ने जब प्रधानाचार्य के स्कूल में पोंछा लगाते हुये फोटो ट्वीट किया और लिखा कि क्या आप ये एक सरकारी स्कूल के प्राचार्य हैं। 13 साल तक शिक्षक की नौकरी करने के बाद इन्होंने प्रिंसिपल की परीक्षा पास की और प्रिंसिपल बने। रोज एक घंटे पहले स्कूल आकर साफ-सफाई करते हैं।

अधिकारी के इस ट्वीट पर तमाम प्रतिक्रिया आईं किसी ने एक प्राचार्य के इस तरह से साफ सफाई करने को सिस्टम की खामी बताया तो किसी ने प्राचार्य की सराहना की। बहरहाल आपको बताते हैं कि ये प्राचार्य गुजरात के राजकोट जिले के जसदान तालुका के बड़ोद तालुका स्कूल के प्रिंसिपल गिरीश भाई बावड़िया हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-