काशीपुर । महानगर कांग्रेस कमेटी ने आज यहाँ राजकीय चिकित्सालय में मरीजों तथा रैन बसेरे में रह रहे लोगों को फल एवं मास्क बांटे ।
महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने कहा कि कांग्रेस कोरोना संक्रमण के चलते प्रभावित लोगों की सेवा के लिए तत्पर है। उन्होंने कहा कि मानवता राजनति से बढ़कर है। हर राजनेता का यह फर्ज है कि वह पहले मानव बने और समाज के दबे कुचले व मजलूम लोगों की सेवा करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का यही सिद्धांत है।
कांग्रेस नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह ने भी इस अवसर पर कहा कि जनसेेवा ही असली राजनीति हैै। उन्होंने कहा कि भविष्य में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के प्रचंड रूप एवं लक्षणों से बचने के लिए लोगों को मास्क का प्रयोग एवं सैनिटाइजर का प्रयोग अवश्य ही करना चाहिए।
फल वितरण के दौरान महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री श्रीमती मुक्ता सिंह, चंद्रभूषण डोभाल ,डॉ रमेश कश्यप ,मुशर्रफ हुसैन ,सचिन नाडिग एडवोकेट, रोशनी बेगम, राशिद फारूकी, नितिन कौशिक डॉक्टर आरिफ हुसैन, विकल्प गुड़िया, मतलूब हुसैन, व तमाम कांग्रेस जन मौजूद रहे।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal