Breaking News

संयुक्त राष्ट्र की ब्यूरोक्रेसी की कमान भारतीय अधिकारी के. नागराज नायडू के हाथ में

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र के मनोनीत अध्यक्ष मालदीव के विदेश मंत्री अब्दुल्ला शाहिद ने संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि के. नागराज नायडू को अपना ‘शेफ डी कैबिनेट’ नियुक्त किया है।

कई देशों और अंतरराष्ट्रीय संगठनों में ‘शेफ डी कैबिनेट’ एक वरिष्ठ नौकरशाह या अधिकारी होता है जो शीर्ष अधिकारी के सहायक या निजी सचिव के तौर पर काम करता है। शाहिद को सितंबर में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा के अगले सत्र के अध्यक्ष के तौर पर सात जून को चुना गया था। उन्हें 193 सदस्यीय महासभा में पड़े 191 मतों में से 143 मत मिले थे। शाहिद ने ट्वीट किया, ‘‘आज मैंने राजदूत थिलमीजा हुसैन को पीजीए का विशेष दूत और राजदूत नागराज नायडू कुमार को अपना शेफ डी कैबिनेट नियुक्त किया है।”

हुसैन संयुक्त राष्ट्र में मालदीव की स्थायी प्रतिनिधि और अमेरिका में राजदूत हैं। नायडू ने शेफ डी कैबिनेट के तौर पर अपनी नियुक्ति को ‘‘सौभाग्य” की बात बताया और कहा कि वह नयी जिम्मेदारी को लेकर उत्साहित हैं। नायडू ने कहा, ‘‘महासभा संयुक्त राष्ट्र का मुख्य विचार-विमर्श, नीति निर्माता और प्रतिनिधि अंग है। संयुक्त राष्ट्र के सभी 193 सदस्यों के साथ यह शांति और सुरक्षा समेत अंतरराष्ट्रीय मुद्दों की बहुपक्षीय चर्चा के लिए एक विशिष्ट मंच है।”

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सड़क चौड़ीकरण में बाधा बना 25 साल पुराना दुर्गा मंदिर हटाया, नायब तहसीलदार ने खुद हटाईं मूर्तियां, हाथ जोड़ कर खड़ी रहीं एसडीएम, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) उत्तर प्रदेश के सीतापुर में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-