Breaking News

उत्तराखंड में 100 फीसदी क्षमता के साथ चलेंगे वाहन, हर यात्रा के बाद वाहनों को करना होगा सैनिटाइज

@शब्द दूत ब्यूरो

उत्तराखंड में सार्वजनिक वाहनों का संचालन अब 100 फीसदी क्षमता के साथ हो सकेगा। नई जारी एसओपी के अनुसार उत्तराखंड में सार्वजनिक वाहन सौ फीसदी यात्री क्षमता के साथ चलेंगे। कोविड कर्फ्यू लागू रहने तक पूर्व की भांति नियमों के मुताबिक वाहनों का संचालन होगा।

परिवहन सचिव द्वारा जारी नई मानक प्रचालन कार्यविधि (एसओपी) के तहत अब सार्वजनिक वाहनों में पूरी क्षमता के मुताबिक यात्री बैठ सकेंगे। एसओपी के मुताबिक, अंतरराज्यीय और अंतर जनपदीय मार्गों पर बस, टैक्सी कैब, मैक्सी कैब, थ्री व्हीलर ऑटो, विक्रम व ई-रिक्शा का संचालन सीट क्षमता के हिसाब से होगा। सवारियों को खड़ा करके नहीं ले जा सकते हैं।

हालांकि शहरों में सिटी बस, विक्रम, ऑटो का संचालन फिलहाल कोविड कर्फ्यू रहने तक नहीं होगा। केवल आपात स्थिति में टिकट दिखाकर ही ऑटो या टैक्सी का संचालन पूर्व की भांति हो सकेगा। हर यात्रा के बाद वाहनों को सैनिटाइज करने से लेकर यात्री किराया और अन्य सभी नियम यथावत रखे गए हैं।

जारी हुई एसओपी से विक्रम, ऑटो, सिटी बस संचालकों में भारी असमंजस पैदा हो गया। दरअसल, एसओपी में बिंदु संख्या तीन में अंतर जनपदीय और अंतर राज्यीय मार्गों पर विक्रम, ऑटो, ई-रिक्शा संचालन का जिक्र किया गया है। इससे असमंजस हो गया कि इनका संचालन शुरू होगा। हालांकि देर शाम अधिकारियों ने स्पष्ट कर दिया कि कोविड कर्फ्यू रहने तक फिलहाल शहरों के भीतर संचालन की अनुमति नहीं है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-