रूद्रपुर । आम आदमी पार्टी नेता को फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि जांच में उसकी हाईस्कूल की मार्कशीट फर्जी निकली।
दिनेशपुर से पूर्व जिला पंचायत सदस्य त्रिनाथ विश्वास के विरूध्द फर्जी प्रमाण पत्र दाखिल करने का मामला दर्ज किया गया था। जिस पर जिलाधिकारी ने उसके विरुद्ध जांच बिठाई थी। मामले में पंतनगर थाने में मुकदमा भी दर्ज किया गया था। बता दें कि इससे पहले त्रिनेत्र विश्वास भाजपा में थे।
जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित जांच समिति ने दस्तावेजो की जांच की तो त्रिनाथ विश्वास द्वारा दाखिल प्रमाण पत्र जांच में प्रमाण पत्र फर्जी निकले। जिस पर उसकी जिला पंचायत सदस्यता खारिज कर दी गई व पंतनगर थाने में बीते वर्ष मुकदमा दर्ज किया गया था। तब से वह वांछित चल रहा था। वांछितों के खिलाफ चलाये अभियान के तहत सिडकुल चौकी प्रभारी सुरेन्द्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया आरोपित के खिलाफ पंतनगर थाने में धारा 420, 467,468,471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ दिनेशपुर थाने में हिस्ट्रीशीट भी दर्ज है। साथ ही पंतनगर थाने में 7 मुकदमे दर्ज है।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal