Breaking News

काशीपुर :दाखिल खारिज शुल्क पर मेयर को घेराऔर राजकीय चिकित्सालय को लेकर सासंद को भाजपा का पुराना वादा याद दिलाया दीपक बाली ने

काशीपुर । आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने भाजपा सासंद अजय भट्ट को और काशीपुर मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी पर तंज कसे। 

सासंद अजय भट्ट ने आज काशीपुर के राजकीय चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय बनाने के बयान पर कहा कि 13 वर्ष पूर्व भी तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्रामा सेंटर का शुभारंभ करते हुए यही बात कही थी कि इस चिकित्सालय को आदर्श चिकित्सालय बनाया जायेगा। लेकिन हास्यास्पद बात यह है कि कि 13 साल बाद फिर वही बात भाजपा सांसद दोहरा रहे हैं। 13 साल पुराना वादा जो पूरा नहीं कर पाये अब फिर जनता को वादों के जाल में उलझा रहे हैं। 

उधर मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी पर भी उन्होंने काशीपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन पद के लिए पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को सरकारी लेटरहेड पर समर्थन करने का पत्र लिखा है। दीपक बाली ने मेयर से सवाल किया कि नगर निगम में दो प्रतिशत दाखिल खारिज का शुल्क माफ करने का पत्र भी मेयर द्वारा लिखा जा सकता था लेकिन आम जनता की समस्याओं से उन्हें कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने कहा कि निगम की बोर्ड बैठक में यह शुल्क समाप्त करने का प्रस्ताव लाया जा सकता है लेकिन मेयर के मुताबिक यह उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है तो मुख्यमंत्री को सरकारी लेटरहेड पर दो प्रतिशत शुल्क समाप्त करने के संस्तुति पत्र ही भेज दीजिए। उन्होंने कहा कि यदि मेयर ऐसा करती हैं तो वह उनके आभारी रहेंगे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-