Breaking News

काशीपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक चुनाव : चेयरमैन की दावेदारी को लेकर भाजपा में घमासान

काशीपुर । अर्बन कोआपरेटिव बैंक काशीपुर के चेयरमैन पद पर एक बार फिर मौजूदा चेयरमैन चौधरी प्रताप सिंह अपनी दावेदारी जता रहे हैं। यही नहीं उनके पक्ष में मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष को एक पत्र भेजकर उन्हें पार्टी की ओर से समर्थित प्रत्याशी घोषित करने की मांग की है।

दरअसल काशीपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का चुनाव काफी प्रतिष्ठित माना जाता है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दल इसके चेयरमैन पद पर नजरें गड़ाये रहते हैं। पिछले कुछ समय से इस पद पर भारतीय जनता पार्टी बाजी मारती रही है। निवर्तमान चेयरमैन चौधरी प्रताप सिंह इस बार फिर प्रबल रूप से दावेदार हैं।

उधर भाजपा प्रदेश नेता राम मेहरोत्रा इस चुनाव में सीधे अपनी दावेदारी तो नहीं जता रहे लेकिन शब्द दूत से बातचीत में उन्होंने कहा कि अर्बन बैंक की चुनावी प्रक्रिया के दौरान चुने गये डेलीगेट जिन्हें डायरेक्टर बनायेंगे। उन्हीं में से चेयरमैन बनता है। वहीं राम मेहरोत्रा बोले कि अर्बन बैंक का चुनाव किसी दल के नाम पर नहीं लड़ा जाता और न ही पार्टी कोई प्रत्याशी घोषित करती है। ये तो एक स्वतंत्र चुनाव है। कोई भी लड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पार्टी प्रत्याशी का कोई प्रश्न ही नहीं उठता। जिन बारह वार्ड में हम अपने प्रत्याशी लड़ायेंगे उनकी जीत सुनिश्चित है और चेयरमैन भी हमारे ही जीते प्रत्याशियों में से बनेगा। लोकतंत्र कायम रहेगा। 

निवर्तमान चेयरमैन चौधरी प्रताप सिंह ने शब्द दूत से कहा कि अभी तक अर्बन कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन के लिये वह एकमात्र दावेदार हैं कोई दूसरा उनके सामने नहीं आया है। भाजपा समर्थित प्रत्याशी वही रहेंगे। हालांकि उन्होंने कहा कि यह चुनाव दलों के बीच नहीं होता लेकिन पार्टी का समर्थन हासिल करने के बाद कार्यकर्ताओं का सहयोग मिल जाता है और जो लोग अर्बन बैंक की राजनीति नहीं करते वह भी इस चुनाव में इनवाल्व हो जाते हैं और चुनाव जीतने में आसानी हो जाती है।

बहरहाल अर्बन कोआपरेटिव बैंक की चुनाव प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है। अभी प्रारंभिक प्रक्रिया है और तीन महीने में यह सारी पूरी होगी तब देखना होगा काशीपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन के रूप में पुराना चेहरा लौट के आता है या  नया। चुनावी शतरंज की बिसात बिछ गई है। शह और मात के लिए गोटियाँ फिट की जा रही है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-