Breaking News

काशीपुर :सहजयोग परिवार का चार दिवसीय पौधारोपण कार्यक्रम जारी, रोडवेज परिसर में लगाये पौधे

काशीपुर । सहजयोग परिवार उत्तराखंड की ओर से पर्यावरण दिवस पर चलाए गए चार दिवसीय पौधारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत आज रोडवेज काशीपुर में चंपा, नीम ,फाइकस, सागौन,कचनार के 15 पौधों का रोपण किया गया।

इससे पूर्व मेयर श्रीमती उषा चौधरी, और सहजयोग स्टेट कोआर्डिनेटर  धर्मेन्द्र बसेड़ा ने पौधा लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मेयर उषा चौधरी ने कहा कि धरती माँ ने हमें सब कुछ दिया है हमको भी धरा का कर्ज चुकाना है इसक लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे।उन्होंने सहजयोग परिवार की पौधा रोपण कार्यक्रम की प्रशंसा की।

स्टेट कोआर्डिनेटर धर्मेन्द्र बसेड़ा ने कहा कि उत्तराखंड के 38 ध्यान केंद्रों पर पिछले 3 जून से सहजयोगी पौधारोपण करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे हैं आगे भी इस तरह के कार्यक्रम सहजयोग परिवार चलाता रहेगा। उन्होंने लोगों से सहजयोग से जुड़ कर अपना आत्मिक लाभ लेने को भी कहा। इस अवसर पर सभी ने पौधों को बचाने, संरक्षण करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर सहयोग उत्तराखंड के स्टेट कोडिनेटर
धर्मेंद्र बसेड़ा, बाजपुर नगर कोऑर्डिनेटर पंकज सक्सेना,जिला समन्वयक सुरेंद्र रहेजा, पार्षद राज कुमार सेठी, मनोज कुमार , ए आर एम रवि, राजेंद्र, विनोद, एडवोकेट अजय चौहान, अनिता, संजीव चंद्रा आदि थे

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

सुखवंत आत्महत्या प्रकरण: एसआईटी ने 12 आरोपियों पर दाखिल की चार्जशीट, तत्कालीन कोतवाल भी आरोपी

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (05 अप्रैल 2026) काशीपुर। काशीपुर के चर्चित किसान …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-