Breaking News

काशीपुर :आरओबी निर्माण को लेकर विधायक व मेयर पर हमला बोला संदीप सहगल ने

काशीपुर। महानगर क्षेत्र की ज्वलंत जन समस्याओं के निस्तारण के लिए सतत प्रयत्नशील रहने वाले कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल एडवोकेट ने एमपी चौक पर निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) के बेहद धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य पर रोष जाहिर करते हुए कहा है कि यह आरओबी निर्माण लोगों के लिए जी का जंजाल साबित हो रहा है।

करीब 4 वर्ष पूर्व चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले इसके निर्माण की नींव रखी गई थी और अब फिर आचार संहिता लगने का वक्त आ गया है लेकिन आरओबी तैयार नहीं हो सका है। कांग्रेस अध्यक्ष ने इसके लिए स्थानीय विधायक एवं मेयर समेत भाजपा के सभी जनप्रतिनिधियों को दोषी करार देते हुए कहा कि यदि यह लोग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन भलीपूर्वक करते तो निर्धारित समय-सीमा में इसका निर्माण हो जाता।

वर्तमान हालात पर चिंता व्यक्त करते हुए संदीप सहगल ने कहा कि बरसात का मौसम शुरू होने वाला है और एमपी चौक के चारों ओर नाला निर्माण के चलते खुदाई कर एक बड़े खतरे को आमंत्रण दिया गया है। उन्होंने कहा कि तमाम अनुरोध के बाद भी निर्माणदायी संस्था के हठधर्मी प्रोजेक्ट मैनेजर द्वारा सर्विस रोड नहीं बनाई गई और सत्ताधारी जनप्रतिनिधियों ने इस ओर ध्यान देने की जरा भी जरूरत महसूस नहीं की। नतीजतन आज एमपी चौक के इर्दगिर्द चारों ओर बुरा हाल है। कांग्रेसी नेता ने कहा कि बरसात के मौसम में यदि यहां कोई अनहोनी होती है तो उसके लिए पूर्ण जिम्मेदार भाजपा विधायक व मेयर एवं अन्य भाजपाई होंगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-