Breaking News

ब्रेकिंग :कैंची धाम के कपाट अनिश्चित काल के लिए बंद, बढ़ते कोरोना संक्रमण की वजह से लिया फैसला

नैनीताल । कोरोना महामारी की वजह से से विश्व प्रसिद्ध बाबा नीव करौली मंदिर का गेट श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिया गया है। दरअसल हर वर्ष 15 जून को यहाँ दुनिया भर से लाखों लोग पहुंचते हैं। इधर इन दिनों रोज मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है। 

श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन व मंदिर समिति ने मंदिर के मुख्य गेट पर रस्सी लगाकर श्रद्धालुओं का प्रवेश रोक दिया है। मंदिर समिति का कहना है कि 15 जून को होने वाली भीड़ की आशंका के चलते यह निर्णय लिया गया है। कोरोना संक्रमण को देखते हुए कैंची मंदिर के कपाट अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिये गये हैं। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से घर में ही रहकर बाबा को भोग लगाने की अपील की है। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-