काशीपुर । महानगर कांग्रेस कमेटी ने सरकार से प्रतिदिन एक करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा करने की मांग की है। महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल के नेतृत्व में में आज यहाँ उपजिलाधिकारी के माध्यम से देश के राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भेजकर यह मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि कोविड से सुरक्षा का एकमात्र वैक्सीन ही वह तरीका है जिससे इस महामारी पर नियंत्रण पाया जा सकता है। लेकिन मोदी सरकार ने कोरोना से लड़ने की अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ लिया है। महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने कहा कि जहाँ अन्य देशों ने मई 2020 से ही वैक्सीन की खरीदारी के लिए आर्डर देने शुरू कर दिये वहीं मोदी सरकार ने कई महीनों बाद आर्डर दिये। वैक्सीनेशन लगाने के मामले में भारत सरकार काफी पीछे रह गई है।
कांग्रेस का कहना है कि केंद्र सरकार वैक्सीन खरीदे और राज्यों व निजी अस्पताल को मुफ्त दे। यदि 31 दिसंबर तक वैक्सीन लगाने का काम पूरा करना है तो प्रतिदिन एक करोड़ लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा किया जाये तभी यह लक्ष्य पूर्ण हो सकता है।
ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज जोशी एडवोकेट, इंदुमान, रोशनी बेगम, डॉ रमेश कश्यप, बार एसोसिएशन अध्यक्ष इंदर सिंह एडवोकेट,संजय चतुर्वेदी, रवि ढींगरा, सचिन नाडिग, विकल्प गुड़िया, शशांक सिंह, नितिन कौशिक, राजेश कुमार एडवोकेट, राशिद फारूकी, मयंक गुप्ता, विकास कौशिक तथा मौ आसिफ आदि शामिल थे।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

