अल्मोड़ा के जैंती में पुलिस और एक युवक के बीच मास्क नहीं पहनने को लेकर हुई नोंक झोंक का वीडियो काफी चर्चा में रहा लेकिन वीडियो में नजर आ रहे युवक ने माफी मांग ली है। इसमें कुछ पुलिस वाले एक लड़के को मास्क पहनने की बात कहते हुए पकड़कर गाड़ी में ठूसने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं युवक अपने घर पर होने का हवाला देते हुए पुलिस पर बदसलूकी करने का आरोप लगा रहा है। वीडियो अल्मोड़ा के जैंती क्षेत्र का बताया जा रहा है। इसमें पुलिस से भिड़ रहे युवक के फौजी होने की बात कही जा रही है।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करते हुये लोगों ने अल्मोड़ा पुलिस को लेकर सवाल भी खड़े किये थे। उधर अल्मोड़ा पुलिस ने इस मामले को लेकर अपील की है कि जैती लमगड़ा में वायरल वीडियो प्रकरण में युवक के द्वारा अपनी गलती को स्वीकारते हुए पुलिस जवानों के साथ किये गए कृत्य पर माफी मांगी गई है । पुलिस नेे सभी आमजन से वीडियो वायरल न करने एवं इस पर गलत कमेंट न करने की अपील की है।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

