Breaking News

बिग ब्रेकिंग :सीबीएसई की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं हुईं रद्द, पीएम मोदी की बैठक के बाद फैसला

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

CBSE की 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं। पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। केंद्र सरकार ने फैसला किया है कि इस साल सीबीएसई की 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा नहीं होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक उच्चस्तरीय बैठक के बाद इस फैसले की जानकारी दी।

पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए सीबीएसई की 12वीं की परीक्षा न कराने का निर्णय किया गया है। पीएम मोदी ने कहा कि छात्रों का स्वास्थ्य और सुरक्षा सर्वोपरि महत्वपूर्ण है और इससे कतई समझौता नहीं किया जा सकता। बच्चों, अभिभावकों और अध्यापकों के अंदर की बेचैनी को खत्म करना जरूरी है। छात्रों को एग्जाम में प्रवेश के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड विधानसभा में उठी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, डेमोग्राफी चेंज पर छिड़ी नई राजनीतिक बहस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मार्च 2026) गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के सत्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-