काशीपुर । सामाजिक संस्था क्लीन एन्ड ग्रीन नगर निगम के कारगिल शहीद पार्क में इस महामारी में दिवंगत आत्माओं की स्मृति में 05 जून को पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधारोपण करेगी।
क्लीन एंड ग्रीन काशीपुर के मीडिया प्रमुख सुरेश शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष अजय चौधरी और काशीपुर के अध्यक्ष सर्वेश बंसल सहित संस्था के सभी पदाधिकारी तथा सदस्यों ने कहा कि इस महामारी से काशीपुर नगर क्षेत्र में जो भी लोग अकाल मृत्यु का शिकार हुए हैं उससे हम सभी बहुत आहत हैं और ये दुख असहनीय है।
संस्था प्रत्येक मृतक आत्मा के लिए ईश्वर से विशेष प्रार्थना करते हुए उनके परिजनों की इस असहनीय पीड़ा में उनके साथ है। सभी मृतकों की स्मृति में संस्था द्वारा पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर निगम के कारगिल शहीद पार्क में पौधारोपण आगामी 5 जून शनिवार को सुबह 10 बजे पौधरोपण किया जायेगा।
संस्था के सोशल मीडिया प्रभारी मुमताज मंसूरी ने बताया कि इस मौके पर मुख्य अतिथि नवनियुक्त नगर आयुक्त श्रीमती आकांक्षा वर्मा (आई ए एस/संयुक्त मजिस्ट्रेट) एवं नगर निगम महापौर श्रीमती ऊषा चौधरी होंगी। कार्यक्रम में सरकारी गाइड लाइन का पालन करते हुए कोविड नियमों के अंतर्गत किया जायेगा। जिसमें सोशल डिस्टेंस एवं मास्क लगाना विशेष रहेगा। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal