Breaking News

गंदगी व जलभराव का कारण बने नालों की बरसात से पहले सफाई कराई

@शशांक राणा

शिवालिक नगर । नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष राजीव शर्मा  के निर्देश पर रावली महदूद रामधाम कॉलोनी के सबसे बड़े मुख्य नाले की बरसात से पहले युद्ध स्तर पर सफाई के कार्य की शुरुआत की गई। वर्षों से इस नाले की सफाई का कार्य नहीं हुआ था और यह नाला कई दुर्घटनाओं व बीमारी का कारण बना हुआ था। आज पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने संज्ञान लेते हुए इस बड़े नाले की सफाई के कार्य की शुरुआत इंडस्ट्री एरिया सिडकुल व रामधाम से की।

भाजपा मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी ने कहा कि चेयरमैन राजीव शर्मा लगातार क्षेत्र की समस्याओं के लिए कटिबद्ध है और उनका मकसद है की नगर पालिका क्षेत्र स्वच्छ व सुंदर बने इसके लिए वह लगातार क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं इसी क्रम में आज वार्ड नंबर 13 राम धाम में मुख्य नाले की सफाई का कार्य की शुरुआत दोनों तरफ से की गई निश्चित इस नाले की सफाई होने पर क्षेत्रवासियों को सुविधाएं प्राप्त होगी।

सभासद रीना तोमर व धर्मेंद्र बिश्नोई ने कहा कि चेयरमैन राजीव शर्मा जी द्वारा बड़े स्तर पर बरसात से पहले बड़े युद्ध स्थर पर नाले व नालियों की सफाई के कार्य क्षेत्र में किए जा रहे हैं इसके अलावा भी क्षेत्र में अन्य कार्य प्रगति पर है। उपस्थित सभी क्षेत्रवासियों ने चेयरमैन राजीव  का आभार व धन्यवाद किया ।

मंडल महामंत्री कैलाश भंडारी , धर्मेन्द्र बिश्नोई , सभासद रीना तोमर , गौरव गुर्जर , सोनू सैनी , अश्वनी शर्मा, गौतम पाल आदि भाजपा कार्यकर्ता ,क्षेत्रवासी व नगर पालिका कर्मचारी मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-