Breaking News

शुरुआत फाउंडेशन ने रिखणीखाल ब्लॉक में ग्रामीण सेवा मिशन के तहत बांटी कोरोना राहत सामग्री

@शब्द दूत ब्यूरो

उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रो के विद्यार्थियों  के शैक्षिक एवं बौद्धिक विकास तथा ग्रामीण क्षेत्र  के आर्थिक एवं सामजिक विकास के लिए शुरुआत फाउंडेशन ने ग्रामीण सेवा मिशन 2021 के अंतर्गत प्रथम चरण में 26 से 29 मई 2021 में रिखणीखाल ब्लॉक की 32 ग्रामसभाओं में ग्राम प्रधान और आशा वर्कर को हर ग्रामसभा में इमर्जेंसी इस्तेमाल की दवा की 5 किट, डिजिटल थर्मामीटर, पल्स आक्सीमीटर, वेपोराइजर, 
सैनेटाईजर, 3 प्लाई मास्क, कपड़े के रियूजेबल मास्क और एन 95 मास्क दिए।

आशा या प्रधान इन उपकरणों के उपयोग से इन 32 ग्रामसभाओं के लगभग 75 गांवों के लोगों पर नजर रखेंगे और किसी पर भी कोरोना के लक्षण की दशा में नजदीकी मेडिकल अधिकारी,रिखणीखाल या नजदीकी डॉक्टर सूचित करेगें और निर्देशानुसार ही वितरित दवा की किटों से संभावित रोगी को दवा, मास्क, थर्मामीटर व सैनेटाईजर आदि उपलब्ध कराएगे। इस प्रकार जल्दी पहचान कर उपचार एंव रोकथाम में मदद मिलेगी तथा भविष्य में इन गांवों के लोग आने वाली कोरोना लहरों का मुकाबला करने में सक्षम हो सकेंगे।

इसके अतिरिक्त प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, एवं पुलिस थाना, रिखणीखाल में भी इन सभी सामानों के अतिरिक्त इन्फ्रारेड थर्मामीटर, पीपीई किट एवं आक्सीजन कन्सनट्रेटर दिया गया। कुछ चुने हुए लोगो को भी इन्फ्रारेड थर्मामीटर दिया गया ताकि बाज़ार या अन्य अधिक जनसंख्या वाली जगहों पर बिना किसी को छुए संभावित संक्रमितों की पहचान की जा सकेगी।

फाउंडेशन के अध्यक्ष दीपक ध्यानी के अनुसार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं ग्राम प्रधानों के फीडबैक के अनुसार भविष्य में इस ग्रामसभाओं को और सहायता दी जाएगी। शुरआत फाउंडेशन अपनी क्षमताओं और संसाधनों का लाभ भविष्य में रिखणीखाल की सभी 81 ग्रामसभाओं में पहुंचाया जायेगा। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-