Breaking News

कैलिफोर्निया रेलयार्ड गोलीबारी से दहला अमेरिका, भारतीय मूल के सिख व्यक्ति समेत आठ की हत्या

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में रेलयार्ड गोलीबारी में मारे गए आठ लोगों में भारतीय मूल का 36 वर्षीय सिख व्यक्ति भी शामिल है। भारत में जन्मे और कैलिफोर्निया के यूनियन सिटी में पले-बड़े तपतेजदीप सिंह के परिवार में पत्नी, तीन साल का बेटा और एक साल की बेटी है। सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में शोक संतप्त सिख समुदाय ने उसे एक ‘‘मदद करने और ख्याल रखने वाला” व्यक्ति बताया। वैली ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी (वीटीए) के साथी कर्मचारियों ने सिंह को नायक बताते हुए कहा कि वह दूसरों के बचाने के लिए कार्यालय के एक कमरे से बाहर चले गए जहां कुछ अन्य सहकर्मी छिपे हुए थे।

वीटीए के एक कर्मचारी सैमुअल कैसिडी (57) ने अपने साथ काम करने वाले आठ कर्मचारियों की गोली मारकर हत्या कर दी और एक अन्य को गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह कैलिफोर्निया में गोलीबारी की इस साल की सबसे जानलेवा घटनाओं में से एक है। पुलिस के घटनास्थल पर पहुंचने पर हमलावर ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

सिंह पिछले नौ साल से वीटीए में लाइट रेल ऑपरेटर थे। वे उस इमारत से अलग इमारत में काम करते थे जहां ज्यादातर मृतक पाए गए। इससे यह संकेत मिलता है कि कैसिडी ने उन लोगों को चुन रखा था जिन्हें उसने निशाना बनाया। वीटीए में ही एक अन्य लाइट ऑपरेटर और सिंह के एक रिश्तेदार पी जे बाथ ने पुष्टि की कि हमावलर और सिंह शुरुआत में अलग-अलग इमारतों में थे, लेकिन इस बारे में कुछ नहीं कहा कि हमलावर ने पहले से ही उन लोगों को चुन रखा था जिन्हें उसने निशाना बनाया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर के शिक्षाविद डॉ. आर.एस. तिवारी को डी.लिट की मानद उपाधि, ओरिसन स्कूल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (30 मार्च 2026) काशीपुर।  काशी हिंदी विद्यापीठ द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-