Breaking News

ब्रेकिंग: जहरीली शराब पीने से आठ लोगों की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

उत्तर प्रदेश में  जहरीली शराब पीने से 8 लोगों की मौत हो गई। घटना अलीगढ़ जिले की है। तीन लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतकों ने सरकार की ओर से अधिकृत दुकान से शराब खरीदी थी।

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने आठ लोगों के मरने की पुष्टि की है। जबकि हंगामा कर रहे लोग मरने वालों की संख्या अधिक बता रहे हैं। मृतक अलग-अलग गांवों से हैं, पुलिस इनकी सही जानकारी जुटाने में लगी है। अलीगढ़ लोधा थाना क्षेत्र के गांव करसुआ में शराब पीने से आठ लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही दस से अधिक लोगों की हालत गंभीर है। इन सभी ने कल शाम को शराब खरीदी थी। देर शाम इन सभी ने शराब का सेवन किया। इसके बाद से इनकी हालत बिगडऩे लगी। पुलिस ने शराब ठेका अपने कब्जे में ले लिया है। जांच की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने शराब ठेका को अपने कब्जे में ले लिया है। इस दौरान ग्रामीणों ने शराब ठेका के खिलाफ हंगामा भी किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-