Breaking News

अपना व्यापार चमकाने के लिए चिकित्सकों को नीचा दिखा रहे बाबा रामदेव:डॉ यशपाल रावत

काशीपुर । बाबा रामदेव अपने व्यापार के लिए डाक्टरों को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं। योग अच्छी चीज है देश में बड़े-बड़े योगी हुये हैं लेकिन रामदेव की तरह कभी किसी योगी ने मीडिया का सहारा नहीं लिया। नगर के प्रसिद्ध चिकित्सक व चामुंडा अस्पताल के स्वामी डॉ यशपाल रावत ने शब्द दूत से बात करते हुए यह बात कही। 

डा यशपाल रावत कहते हैं कि चिकित्सा विज्ञान कभी भी अपने आप में पूर्ण नहीं हो सकता नये नये आविष्कार होते रहते हैं। एक समय में आपरेशन चीर फाड़ करके ही हो सकते थे। आज दूरबीन से बगैर चीर फाड के आपरेशन किये जाते हैं। आने वाले समय और भी नयी टेक्नोलॉजी आयेगी। 

उन्होंने बाबा रामदेव पर तंज कसते हुये कहा कि उनके कहे अनुसार अगर आयुर्वेद से सारे रोग खत्म हो जायेंगे तो फिर संसार में किसी की मृत्यु ही नहीं होगी। सभी रामदेव के भक्त हो जायेंगे। डा यशपाल रावत कहते हैं कि रामदेव ने जो भी बयान दिया है वह बेवकूफी भरा बयान है। हर किसी को सम्मान देना चाहिए। रामदेव को किसी भी पैथी की आलोचना नहीं करनी चाहिए। यदि वह ऐसा करते तो उनका बडप्पन कहलाता। 

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-