Breaking News

काशीपुर :सड़क पर कूड़ा गिराने से आक्रोशित लोगों ने रोकी निगम की कूड़ा गाड़ी, एस एन ए के आश्वासन पर माने ग्रामीण

काशीपुर। निगम  की गाड़ी को आज ग्रामीणों ने यहाँ मानपुर रोड पर रोक दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि कूड़े की गाड़ी शहर से इकट्ठा कूड़े को ट्ररंचग ग्राउंड में फेकने के बजाय सड़क और खेतों में गिरा कर चली जाती है। 

बताते चलें कि कि निगम की कूड़ा गाड़ी कूड़ा इकट्ठा कर यहाँ मानपुर रोड पर स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में डालती है। लेकिन कूड़े को वहां न डालकर सड़क और खेतों में डाल रही है। ग्रामीणों ने आज निगम की कूड़े की गाड़ी को रोक कर अपना विरोध जताया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे फसल बर्बाद हो रही है। मामले में निगम के सहायक नगर आयुक्त से शिकायत की गई। सहायक नगर आयुक्त के आश्वासन के बाद ही निगम की कूड़ा गाड़ी को वहां से जाने दिया गया। 

मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि कि पिछले काफी दिनों से कूड़ा निस्तारण के नाम पर निगम की गाड़ी ट्रंचिंग ग्राउंड पर तक जाती ही नहीं थी। सारा कूड़ा सड़क पर ही फेंका जा रहा था। मामले की शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस थी। सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल को फोन कर मामले की जानकारी दी गई तो उन्होंने आगे से ऐसा न होने देने का आश्वासन दिया।  इस दौरान पार्षद अज्जू, पार्षद विजय बॉबी, बच्चन सिंह, गुरचरण सिंह, जय सिंह गौतम व पम्मी मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-