Breaking News

काशीपुर: स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव के चलते हुई ज्यादा मौतें,एम्स की ओपीडी व मेडिकल इंस्टीट्यूट खोले जाने की मांग

काशीपुर। नगर व आसपास के क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव की वजह से कोरोना से मौतों का आंकड़ा बढा है। इसलिए यहाँ एम्स की ओपीडी व मेडिकल संस्थान खोले जाये। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के प्रदेश मीडिया प्रभारी एवं काशीपुर मीडिया सेन्टर अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सेठी ने यह मांग उठाई है। प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव, नैनीताल-उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी, काशीपुर विधायक और सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के जिलाध्यक्ष को पत्र लिखा है।

पत्र में दिलप्रीत सेठी ने काशीपुर क्षेत्र में एक मेडिकल इंस्टीट्यूट भी खोले जाने की मांग की है। उन्‍होंने कहा कि हल्द्वानी में  सुशीला तिवारी अस्पताल, रुद्रपुर में मेडिकल कालेज  और रुद्रपुर-किच्छा के बीच भी मेडिकल कालेज निर्माणाधीन है, जोकि 6 माह के भीतर बनकर तैयार हो जाएगा। इसके विपरीत काशीपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है।

काशीपुर में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में ज्यादा मौतों का कारण भी उन्होंने स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव माना है। उन्होंने कहा कि एम्स की ओपीडी काशीपुर में खोले जाने से करीब 20-25 किमी. दूर बसे बाजपुर, जसपुर, रामनगर के साथ ही निकटवर्ती पर्वतीय क्षेत्रों एवं सीमावर्ती उत्तर प्रदेश के तमाम इलाकों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा, लिहाजा जनहित में एम्स की ओपीडी काशीपुर में खोला जाना ही सर्वथा उचित रहेगा। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-