रूद्रपुर । किच्छा रोड स्थित हनुमान मंदिर से घंटा चोरी के दो अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
धार्मिक स्थल से जुड़ा मामला होने की वजह से पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया। 24 मई को घटी इस घटना के लिए निरीक्षक बिजेंद्र शाह ने खुलासे के लिए टीमें लगा दी। चोरी गया घंटा 51 किलो का था जिसकी कीमत 45000 रुपये बताई गई। रम्पुरा पुलिस चौकी ने शाहरुख व सलमान पुत्र गण नन्हे निवासी खेड़ा रूद्रपुर को गिरफ्तार कर चोरी गया घंटा बरामद कर लिया। पुलिस के इस खुलासे की हनुमान मंदिर कमेटी ने सराहना की।
सी ओ अमित कुमार ने कहा कि कानून का उल्लंघन करने वाले किसी भी हाल में बख्शे नहीं जायेंगे। घंटा चोरी के अभियुक्तों को पकड़ने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल जोशी प्रभारी रम्पुरा मनोज जोशी का0 आसिफ हुसैन महेंद्र कुमार राजेश कुमार, आई०आर०बी० प्रकाश जोशी, आई०आर०बी० शामिल थे ।


Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal