Breaking News

काशीपुर विधानसभा :कौन बनेगा विधायक? सर्वे परिणाम, कांग्रेस और भाजपा के लिए चुनौती बनी आम आदमी पार्टी, एक विश्लेषण

@विनोद भगत

काशीपुर । 2022 में काशीपुर विधानसभा से किस पार्टी का विधायक बनेगा? 24 मई की दोपहर से शब्द दूत ने एक सर्वे शुरू किया था। सर्वे में काशीपुर विधानसभा के निवासियों से उनकी पसंद पूछी गई थी।

सर्वे के मुताबिक जो परिणाम निकल कर आया है उसमें भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर भारी बढ़त शुरू से ही आम आदमी पार्टी ने बनाये रखी। सर्वे की समय-सीमा आज शाम यानी 26 मई को 5 बजे तक रखी गई थी। इस सर्वे में आम आदमी पार्टी के पक्ष में 64.67 प्रतिशत लोगों ने अपनी राय जाहिर की है।

सर्वे के परिणाम बताते हैं कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से लोग खासे नाराज हैं। सत्ताधारी भाजपा के पक्ष में मात्र 14.67 प्रतिशत लोगों ने अपना मत व्यक्त किया है। वहीं कांग्रेस को लेकर काशीपुर विधानसभा के निवासियों में कोई खास उत्साह नहीं देखने को मिला। कांग्रेस के पक्ष में 9.24 प्रतिशत लोग ही अपनी राय जाहिर करते नजर आये हैं।

शब्द दूत इस सर्वे के परिणाम को लेकर इस बात का दावा तो नहीं करता कि चुनाव के बाद भी यही परिणाम रहेगा। लेकिन जिस तरह से आम आदमी पार्टी के पक्ष में लोगों ने अपना मत व्यक्त किया है वह भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के लिए खतरे की घंटी हो सकता है। दोनों ही दलों के लिये अभी समय है और जनता के नजदीक बने रहने के लिए उन्हें अपनी रणनीति पर विचार करना होगा। बता दें कि पिछले 20 वर्ष से यहाँ भारतीय जनता पार्टी का विधायक बनता आया है। ऐसे में इस बार परिस्थितियां बदली हुई हैं। सत्ता विरोधी लहर गैर भाजपाई दलों के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। हालांकि पिछले कुछ चुनावों से काशीपुर में सत्ता विरोधी लहर हावी नहीं रही। इस दौरान मतों के ध्रुवीकरण से भाजपा को जीत मिलती रही। शहर में इस बार सत्ता विरोधी लहर से ज्यादा काम की राजनीति अपना असर दिखाती नजर आ रही है।

उधर कांग्रेस की लगातार पराजय ने उसे काशीपुर विधानसभा में हाशिये पर पहुंचा दिया है। कांग्रेस के लिए इस बार मौका है कि बदली हुई परिस्थितियों में एकजुट होकर नये सिरे से नई कहानी लिखे।

लेकिन राज्य में अपेक्षाकृत कांग्रेस और भाजपा से उम्र में काफी छोटी आम आदमी पार्टी ने यहाँ अप्रत्याशित बढ़त हासिल की है। जो कि दोनों दलों के लिए एक बड़ चेतावनी है। दरअसल अब तक के चुनावों में भाजपा और कांग्रेस के नाराज नेता और मतदाताओं में अदला-बदली होती रही है। क्योंकि इन दोनों दलों के अलावा कोई विकल्प नहीं था जिस वजह से एक पक्ष को लाभ मिलता रहा।

 

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-