Breaking News

काशीपुर में आप कार्यकर्ताओं ने किसान बिल के विरोध में काला दिवस मनाया

काशीपुर। कृषि कानून विरोधी किसान आंदोलन के छह माह पूरे होने पर किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने भी काला दिवस मनाया और कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर काले झंडे लगाए। आप कार्यकर्ताओं ने काले रिबन बांधकर केंद्र सरकार का विरोध जताते हुए महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर तीनों कृषि कानूनों को तत्काल रद्द किए जाने की मांग की

आप पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश चावला ने कहा कि किसान विरोधी इन कानूनों को तत्काल निरस्त किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज आप कार्यकर्ताओं ने अपने घरों पर काले झंडे लगाकर कृषि कानूनों का विरोध किया । पार्टी की युवा इकाई के महानगर अध्यक्ष आकाश मोहन दीक्षित के नेतृत्व में विनोद नेगी मोहित चौहान अजय चौहान गौरव पाल आयुष मेहरोत्रा आदि ने उपजिलाधिकारी के यहां पहुंचकर उनके ना मिलने पर कार्यालय के मौजूद बाबू को ज्ञापन सोंपा । युवा नगर अध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा किसानों के साथ खड़ी हुई थी और खड़ी रहेगी उनके हर आंदोलन में हम अग्रिम पंक्ति में खड़े नजर आएंगे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-