काशीपुर । पुलिस ने चोरी की 11 मोटरसाइकिल समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। खास बात यह है कि ये गिरोह अस्पतालों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल चुरा कर उन्हें बेचता था।
कोतवाली में एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने खड़गपुर देवीपुरा निवासी गजेन्द्र को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर टंकी तिराहे के पास दढ़ियाल रोड पर स्थित एक खाली प्लाट में 5 मोटरसाइकिलें बरामद की। उसने पूछताछ में बताया कि वह धीमरखेड़ा निवासी विशाल कुमार के साथ भीड़ भाड वाले अस्पतालों के बाहर मरीजों के तीमारदारों की मोटरसाइकिल चोरी किया करते हैं। चोरी के बाद अभियुक्त गजेन्द्र व विशाल अपने अन्य साथियों खड़कपुर निवासी आकाश चौहान, नीरज कुमार व परविंदर निवासी गण स्यौहारा बिजनौर के साथ चोरी की मोटरसाइकिलों को स्योहारा व बिजनौर में बेचने की योजना बना रहे थे। लेकिन उससे पहले ही पुलिस के हत्थे चढ गये।
एएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि इन सभी बरामद मोटरसाइकिल की चोरी की रिपोर्ट काशीपुर, ठाकुरद्वारा व कुंडा थाना में दर्ज है। उन्होंने बताया कि अभियुक्तों से पूछताछ जारी है एक बड़ गिरोह का खुलासा हो सकता है।
मोटरसाइकिल चोर गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम में कोतवाल जी बी जोशी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक देवेंद्र गौरव, उपनिरीक्षक जितेन्द्र कुमार, जावेद मलिक, हेड कांस्टेबल सुरेश मिश्रा, कांस्टेबल देवानंद, लक्ष्मण सिंह सुभाष सिंह जगत सिंह अजय कुमार शंकर टम्टा सुरेंद्र सिंह एस पी ओ संजय कुमार व शुभम गुप्ता आदि शामिल थे। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal