Breaking News

सुबोध कुमार जायसवाल सीबीआई के नए डायरेक्टर

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

सीआईएसएफ के प्रमुख सुबोध कुमार जयसवाल को सीबीआई का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस और विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी के बीच हुईं कई बैठकों के बाद सरकार की ओर से सुबोध कुमार जयसवाल की सीबीआई चीफ के रूप में नियुक्ति की  अधिसूचना जारी कर दी गई। सुबोध जयसवाल 1985 बैच के महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं।

इससे पहले, उन्होंने इसी साल की शुरुआत में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए बुलाए जाने से पहले मुंबई पुलिस आयुक्त और महाराष्ट्र डीजीपी के पदों पर कार्य किया था। इंटेलिजेंस ब्यूरो और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) में उनका लंबा कार्यकाल रहा है, हालांकि उन्हें सीबीआई में सेवा करने का कोई अनुभव नहीं है।

महाराष्ट्र में जयसवाल ने तेलगी घोटाले की जांच की थी, जिसे बाद में सीबीआई ने अपने हाथ में ले लिया था। जयसवाल तब राज्य रिजर्व पुलिस बल का नेतृत्व कर रहे थे। उसके बाद वे महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते में शामिल हो गए और लगभग एक दशक तक रिसर्च एंड एनालिसिस विंग की सेवा में रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड विधानसभा में उठी जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग, डेमोग्राफी चेंज पर छिड़ी नई राजनीतिक बहस

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (13 मार्च 2026) गैरसैंण। उत्तराखंड विधानसभा के सत्र …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-