Breaking News

उत्तराखंड आईएमए ने भी बाबा रामदेव के खिलाफ कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा

देहरादून । एलोपैथी चिकित्सकों को लेकर बाबा रामदेव के बयान के बाद उनकी मुसीबतें बढ़ रही है। अब उत्तराखंड आईएमए की ओर से भी बाबा रामदेव 14 दिन का नोटिस भेजा गया है यही नहीं कोई कार्रवाई न होने पर एफआईआर दर्ज कराने की चेतावनी भी दी गई है।

आईएमए की राज्य इकाई के सचिव डॉ अजय खन्ना ने  मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत और मुख्य सचिव ओम प्रकाश को पत्र भेजकर बाबा रामदेव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

उत्तराखंड आईएमए का पत्र

मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव को भेज गये पत्र में कहा गया है कि  बाबा रामदेव के बयान से आईएमए के डॉक्टरों में नाराजगी है। पत्र में यह भी कहा गया है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने भी बाबा रामदेव के बयान को गलत माना है। उन्होंने कहा कि सरकार बाबा रामदेव के खिलाफ तत्काल सख्त से सख्त कार्रवाई करे।

वहीं आईएमए की ओर से बाबा रामदेव को मानहानि का नोटिस भी भेजे जाने की जानकारी सामने आ रही है। कहा गया है कि यदि बाबा रामदेव के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आईएमए रणनीति बनायेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-