Breaking News

आधे से ज्यादा टीवी चैनलों के पत्रकार हो सकते हैं गिरफ्तार!

 

नई दिल्ली। (वेद भदोला)   उत्तर प्रदेश के पत्रकार प्रशांत कनौजिया की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट की। गिरफ्तार पत्रकार की रिहाई की मांग करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का रवैया पूरी तरह से बेवकूफाना है। राहुल ने मीडिया पर भी चुटकी लेते हुए कहा कि अगर आपत्तिजनक पोस्ट के आधार पर गिरफ्तारी होती है तो उनके ऊपर की गई टिप्पणियों के लिए कई टीवी चैनल के आधे से अधिक पत्रकार गिरफ्तार हो सकते हैं।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘अगर हर पत्रकार को गलत रिपोर्ट लिखने और फेक न्यूज फैलाने, मेरे खिलाफ आरएसएस/ बीजेपी के झूठे नफरत से भरे दुष्प्रचार के अजेंडे को आगे बढ़ाने के लिए जेल में डाला जाए तो ज्यादातर अखबारों, न्यूज चैनलों के पास स्टाफ की कमी हो जाएगी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बेवकूफाना काम कर रहे हैं। गिरफ्तार किए पत्रकार को तत्काल रिहा किया जाना चाहिए।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के UPI भुगतान पर लग सकता है एमडीआर शुल्क बैंक ने भेजा संदेश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 अक्टूबर 2026) नयी दिल्ली। यूपीआई  भुगतान पर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-