महाराष्ट्र से बड़ी खबर आ रही है। यहाँ गढ़चिरौली में पुलिस व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 13 नक्सलियों को मार गिराया गया है।
मुठभेड़ के बाद सभी नक्सलियों के शवों को बरामद कर लिया गया है। लेकिन अभी उनकी पहचान नहीं हो पाई है। मुठभेड़ एटापल्ली के जंगलों में महाराष्ट्र पुलिस की सी-60 यूनिट के साथ हुई है। इलाके में अभी पुलिस टीम का तलाशी अभियान चल रहा है। इस क्षेत्र में नक्सलियों के होने की जानकारी मिली थी। जिसके बाद पुलिस की सी-60 कमांडो टीम ने यहाँ सघन तलाशी अभियान चलाया था। इसी बीच पुलिस टीम पर नक्सलियों ने धावा बोल दिया था। जबाब में पुलिस ने भी नक्सलियों को घेर लिया और फायरिंग की जिसमें 13 नक्सलियों की मौत हो गई।
छत्तीसगढ़ की सीमा से लगा महाराष्ट्र का यह इलाका नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। गढ़चिरौली के डीआईजी संदीप पाटिल ने भी इसकी पुष्टि की है। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal