काशीपुर । आमतौर पर जब इंसान कोई शैतानी हरकत करता है तो उसे जानवरों जैसी हरकत करना कहते हैं। लेकिन अगर एक जानवर इंसानी हरकत करने लगे तो उसे आप क्या कहेंगे? यही ना कि अरे ये जानवर इंसानों जैसी हरकत करने लगा है।
आज काशीपुर में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कुमारतनय सभा भवन के पास हुई इस दुखद घटना का वीडियो शब्द दूत को सुधीर अरोरा ने भेजा है। वीडियो अभिषेक नामक युवक ने बनाया है। हुआ यूं कि आज तेज बारिश की वजह से कुमारतनय सभा भवन के बाहर विद्युत खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आकर एक सांड की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि आसपास के लोगों ने करंट की चपेट में आये सांड को बचाने के काफी प्रयास किये। पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका उपचार भी कराया लेकिन सांड बच नहीं पाया।
तब नगर निगम को सूचित किया गया। निगम कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सांड के शव को पहले ठेले में लादकर मुख्य सड़क पर खड़ी जेसीबी तक पहुंचाया।
सांड के शव के वहां से उठाने के थोड़ी देर बाद एक दूसरा सांड ठीक उस जगह पर पहुंच ओऔर जोर जोर से रोने लगा। काफी देर तक सांड उस जगह को सूंघता रहा। जिस चादर में सांड का शव लपेटा गया था उस चादर को भी सूंघा। साथी की मौत से दुखी सांड काफी देर तक वहाँ शोक जताने के बाद चला गया। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal