Breaking News

ब्रेकिंग : उत्तराखंड में भारी बारिश का कहर, कई गधेरे उफान पर, चकराता में बादल फटने से तीन बहे एक का शव बरामद ,देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो

देहरादून । राज्य में भारी बारिश के चलते कई जगह कहर बरपा है। अभी तक चार लोगों की मौत की खबर आ रही है। जिसमें दो ऊधमसिंहनगर जिले में हुई हैं। जबकि कुछ लोग लापता बताये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने खुद ट्वीट कर राज्य में हुये नुकसान की जानकारी दी है। 

चमोली से शशांक राणा ने खबर दी है कि  बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजमार्ग पर लाम बागड़ के पास गधेरे में  एक ट्रक  फंसा है हालांकि  चालक और परिचालक ने किसी तरह से अपनी जान बचाई। गधेरे के उफान के चलते आसपास गांव में खतरा बढ़ गया है।  प्रशासन मौके पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। 

उधर देहरादून के नजदीक चकराता तहसील के बिजनाड़ छानी में भी बादल फटने से चार लोगो लापता बताये गये हैं। नुकसान की जानकारी उत्तराखंड के सीएम तीरथ सिंह रावत ने ट्विटर पर दी।

भारी बारिश के कारण बिजनाड़ में छानी में रहने वाले कालिया, फंकियारु व गुंता की छानी में मलबा आ गया। जिसकी चपेट में आने से एक लड़का और दो लड़कियां लापता बताए जा रहे हैं। बहरहाल, बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो चुकी है।

उधर नैनीताल जिले के भवाली में भीमताल रोड स्थित नगारी गांव में एक निर्माणाधीन मकान की सुरक्षा दीवार टूटकर नीचे घर में घुस गई। जिससे घर में सो रहे दो लोग मलवे में दब गए। यहाँ बीती रात से हो रही मूसलाधार बारिश से नगारी गांव निवासी प्रीति भल्ला पति जर्नल अमरजीत सिंह भल्ला के घर में गुरुवार सुबह निर्माणाधीन मकान की सुरक्षा दीवार गिर गई। आनन फानन में दोनों ने बाथरूम में जाकर अपनी जान बचाई। सुबह रेस्क्यू कर दोनों को सीएचीसी भेजा गया। प्रीति भल्ला को ज्यादा चोटे लगने से हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-