Breaking News

काशीपुर :आयुष्मान अस्पताल के अज्ञात प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

काशीपुर । आयुष्मान अस्पताल के अज्ञात प्रबंधक के खिलाफ तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

चर्चिल जिंदल ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उन्होंने ने 23 अप्रैल को अपने चाचा विपिन जिंदल को उपचार के लिए मुरादाबाद रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया था। आयुष्मान अस्पताल के प्रबंधन ने 20 हजार रुपये आक्सीजन बेड तथा 30 हजार रुपये वेंटिलेंटर का चार्ज बताया। तहरीर में कहा गया है कि 12 मई को जब उन्हें डिस्चार्ज किया गया तो अस्पताल ने उन्हें 767000 का बिल बताया। जबकि वह चार लाख रुपये पहले ही जमा कर चुके हैं। साथ ही 150000 रूपये की दवाईयां भी ले चुके हैं। चर्चिल जिंदल ने कहा कि अस्पताल प्रबंधन ने उन्हें डिस्चार्ज करने के एवज में पूरा बिल जमा करने का दबाव बनाया है। तथा बिना बिल के डिस्चार्ज करने से मना कर दिया। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के विरूद्ध कार्रवाई की मांग की है। 

पुलिस ने तहरीर के आधार पर आयुष्मान अस्पताल के अज्ञात प्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक रविन्द्र बिष्ट कर रहे हैं। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-