देहरादून । झबरेड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें से भाजपा के विधायक देशराज कर्णवाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कुछ ग्रामीणों के साथ नजर आरहे है। वीडियो में ग्रामीण विधायक देशराज पर गाँव मे विकास ना कराने को लेकर खूब भड़क रहे है। ग्रामीणों द्वारा विधायक को खरीखोटी सुनाई जा रही है। वीडियो ग्राम भक्तोवाली का बताया जा रहा है।
इसी बीच एक ग्रामीण कड़े लहजे में विधायक को कहता है कि ये आपके पद की गरिमा है वरना आप लठ से पीटने लायक आदमी हो, तुम सिर्फ फेसबुक के नेता हो और तुम्हारे बस का कुछ नही। विधायक की फजीहत वाला ये विडिया सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal