Breaking News

विधायकों की हैसियत ही क्या है कुछ बोलेंगे तो देशद्रोही कहलायेंगे, भाजपा विधायक का अपनी ही सरकार पर बड़ा आरोप, देखिए वीडियो

लखनऊ। विधायक ने कहा कि हम कुछ बोलेंगे तो देशद्रोही कहलाये जायेंगे। इसलिए सरकार जो कर रही है सब सही कर रही है। इस बयान को सुनकर आप अनुमान लगा रहे होंगे कि किसी विपक्ष के विधायक ने सरकार पर तंज कसा है। लेकिन ऐसा नहीं है इस बार यह बयान एक भाजपा विधायक का है जो कि योगी सरकार पर कोरोना से निपटने में असफलता का आरोप लगाया है। 

एक वायरल वीडियो में कोविड व्यवस्था को लेकर पत्रकारों के सवालों के जबाब में भाजपा विधायक राकेश राठौर ने कहा कि सरकार से कमियों को लेकर कुछ नहीं कह सकते। विधायक की हैसियत ही क्या है। अगर कुछ कहेंगे तो उनके ऊपर देशद्रोह लग जाएगा।  राकेश राठौर सीतापुर सदर से भाजपा के विधायक हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

मेयर दीपक बाली की कार्यशैली से प्रभावित छात्रा आन्या मेहरोत्रा बनेगी काशीपुर की एक दिन की महापौर, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (16 मार्च 2026) काशीपुर। राजनेताओं की अच्छी कार्यशैली …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-