Breaking News

काशीपुर :आयुष्मान अस्पताल में जांच टीम को मिली खामियां, देखिए वीडियो

काशीपुर । पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम को मुरादाबाद रोड स्थित आयुष्मान अस्पताल में निरीक्षण के दौरान काफी खामियां मिली। टीम ने अस्पताल से डिस्‍चॉर्ज किये गये मरीजों के बिल कब्जे में लेकर जांच के लिए भेज दिये हैं जिनकी जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी द्वारा की जायेगी। 

पिछले कुछ दिनों से शहर के निजी कोविड अस्पतालों में शासन द्वारा निर्धारित दरों पर इलाज न किये जाने की शिकायत मिल रही थी। वहीं आयुष्मान अस्पताल द्वारा आयुष्मान कार्ड स्वीकार न किये जाने को लेकर सीओ के पास भी शिकायत की गई थी। जांच टीम के समक्ष आयुष्मान अस्पताल के डा विकास गहलौत ने अपना पक्ष रखा। 

सीओ अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि अस्पताल में टीम ने जो खामियां पाई उनकी अभी जांच होगी। वहीं अस्पताल की ओर से भी आयुष्मान कार्ड स्वीकार न करने के पीछे कुछ कारण बताये गये हैं। कोरोना नोडल अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी ने बताया कि अस्पताल में बेड की संख्या को लेकर अपडेट में भी कोताही बरती गई है। अस्पताल को इसके लिए चेतावनी भी दी गई है। अस्पताल प्रबंधन को कोविड मरीजों के पूरी जानकारी रिसेप्शन पर अपडेट रखने व सरकारी निर्धारित दर पर ही इलाज का खर्च लेने को ताकीद की गई है। 

बता दें कि टीम ने अस्पताल ढाई घंटे से अधिक समय तक वहाँ कागजात खंगाले। बहरहाल अभी जांच टीम किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है।  जांच टीम में तहसीलदार विपिन चंद्र पंत, कोरोना नोडल अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी, कोतवाल जी बी जोशी आदि शामिल थे। 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-