Breaking News

काशीपुर में आम आदमी पार्टी ने शुरू किया हर घर हर दुकान सैनेटाइज अभियान, दीपक बाली ने रवाना किया टीमों को

काशीपुर । आम आदमी पार्टी ने काशीपुर में* हर घर हर दुकान सैनेटाइज” नाम से आज एक अभियान शुरू किया है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने इब अभियान की शुरुआत करते हुये अपने कार्यालय में जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने सैनेटाइज करने वाली टीमों को रवाना किया। 

आप प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक बाली ने बताया कि पूरे शहर को सैनेटाइज करने के लिए आठ टीमों का गठन किया है। उन्होंने बताया कि शहर में जिस इलाके में सैनेटाइज होना है। वहां के लोगों के लिए एक फोन नंबर जारी किया जा रहा है। इस नंबर पर काल करते ही आप की टीम मौके पर पहुंच कद सैनेटाइज करेगी। दीपक बाली ने कहा कि जरूरत पड़ती है तो टीमों की संख्या बढा दी जायेगी।

दीपक बाली ने कहा कि लोग उक्त आठ टीमों में से अपने क्षेत्र की टीम को फोन करके भी जहां जल्दी और ज्यादा जरूरी हो बुलाकर सेनेटाइजेशन करा सकते हैं। एक टीम में दो पहिया वाहन पर सवार दो वॉलिंटियर होंगे। यह टीमें लोगों को मास्क भी वितरित करेंगीं और क्योंकि कोरोना के प्रति उपचार के बजाय बचाव ज्यादा जरूरी है इसलिए यह टीमें कोरोना से बचने के लिए लोगों को जागरूक भी करेंगी।

दीपक बाली ने जनता से अनुरोध किया है कि वह कोरोना से डरे नहीं बल्कि उसका निडरता से मुकाबला करे । कोरोना का तो उपचार है मगर डर का कोई उपचार नहीं अतः हमें अपने मन से डर निकाल देना चाहिए क्योंकि अभी तक के तथ्य और हालात बता रहे हैं कि लोग कोरोना से कम बल्कि दहशत से ज्यादा मर रहे हैं। मौसम बदलने पर होने वाली छोटी-छोटी परेशानियों को भी लोग कोरोना मानकर भयभीत हो रहे हैं ।हमें कोरी कल्पना पर आधारित इस भय से बचना है क्योंकि कोई भी जंग डरकर नहीं बुलंद हौसलों से जीती जाती है।

दीपक बाली ने कहा जन सामान्य की मांग थी कि शहर में कई स्थानों पर सैनेटाइज नहीं हो पा रहा है। इसे देखते हुए आप पार्टी ने यह अभियान शुरू किया है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-