Breaking News

काशीपुर में आयुष्मान योजना के तहत चयनित अस्पताल प्रबंधन के साथ प्रशासन ने की बैठक

काशीपुर । शहर में आयुष्मान योजना के तहत कोविड मरीजों के इलाज के लिए आठ अस्पताल चयनित किये गये हैं जहाँ सरकारी गाइडलाइंस में निर्धारित दरों के अनुसार ही इलाज किये जाने को निर्देशित किया गया है। लेकिन इसके बावजूद कुछ अस्पतालों में कोविड रोगियों से भारी-भरकम खर्च वसूलने की शिकायतें आ रही हैं।

आज यहाँ नगर निगम में आयुष्मान योजना के तहत चयनित निजी अस्पतालों के मालिकों के साथ एक बैठक बुलाई गई जिसमें संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल व मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी ने निजी अस्पतालों के मालिकों व चिकित्सकों को आगाह किया कि कोविड मरीजों का आयुष्मान कार्ड बना हुआ है तो उसी पर उनका इलाज किया जाये। सभी गरीब कोरोना मरीजों को इसका लाभ मिलना चाहिए।

शासन की ओर से आयुष्मान कार्ड धारकों के इलाज की निर्धारित दरें

वहीं संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव सिंघल ने बताया कि कुछ अस्पतालों द्वारा अवगत कराया गया कि सरकारी दर काफी कम है। इसलिए उन्होंने अस्पताल स्वामियों से कहा कि इसके लिये वह राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण को अपनी समस्या बता सकते हैं लेकिन अभी कोविड मरीजों का इलाज का सभी तरह का खर्च आयुष्मान में सरकारी निर्धारित दरों पर ही किया जाये। उन्होंने कहा कि 10 मई को जारी शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि आक्सीजन बेड, वेंटिलेंटर व गंभीर मरीजों के लिए कितना खर्च लिया जाना हैं उसी के अनुसार वसूला जाये।

बैठक में कोरोना नोडल अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी, सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल, के अलावा निजी अस्पताल संजीवनी मल्टीस्पेशिलिटी हास्पिटल, केवीआर, नव्या तथा कृष्णा हास्पिटल व उजाला अस्पताल के स्वामी मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-