Breaking News

काशीपुर :संकट की घड़ी में रोगियों की मदद कर सही मायनों में मानवता का कर्तव्य निभा रहे दीपक बाली, डॉ रजनीश शर्मा बोले

काशीपुर ।  स्पर्श मल्टीस्पेशलिटी  हास्पिटल  के निदेशक डॉक्टर रजनीश शर्मा ने कोरोना महामारी के दौरान आम आदमी पार्टी नेता दीपक बाली के जनसामान्य को राहत पहुुंचाने के प्रयास की भूरि भूरि प्रशंसा की है। 

डा रजनीश शर्मा कहते हैं कि दीपक बाली एक सच्चे जनसेवी के रूप में निस्वार्थ भाव से अपने मानवीय दायित्व निभा रहे हैं। राजकीय चिकित्सालय में कोविड वार्ड आरंभ करना उनकी मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। वहीं निजी अस्पतालों में भर्ती रोगियों के इलाज में कोई कमी नहीं आने पाये इसको लेकर भी वह सजग हैं। 

डॉ रजनीश शर्मा बताते हैं कि 12 मई को स्पर्श मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल में एक गंभीर कोरोना रोगी आया । सभी आवश्यक उपकरण पहले से ही भर्ती रोगियों के उपचार में चल रहे थे ।इस मरीज की स्थिति अत्यंत गंभीर थी और उसकी जान बचाने के लिए तत्काल ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की आवश्यकता थी । जिस पर उन्होंने देर रात में ही दीपक बाली को फोन मिला कर समस्या बताई तो दीपक बाली बोले, “डॉ साहब, चिंता मत करो । ऑक्सीजन कंसंट्रेटर तुरंत आपके पास पहुंच रहा है ,और मात्र 30 मिनट में हमें यह उपकरण मिल गया ।  रोगी की जान बच गई और दीपक बाली इस रोगी के लिए भगवान सिद्ध हुए ।

डॉ रजनीश कहते हैं कि आज जब जनता महामारी से तड़प रही है तो ऐसे समाजसेवी की सार्थक भूमिका से हम इसे मात दे सकते हैं। डॉ रजनीश शर्मा कहते हैं कि आने वाले समय में भले ही जनप्रतिनिधि या फिर दूसरे लोग समाज सेवा के नाम पर कुछ भी करें मगर जिस समय जनप्रतिनिधि विहीन तड़पती जनता को सहारे की जरूरत थी उस समय दीपक बाली ही निराश जनता का सहारा बने नजर आए।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-