Breaking News

अच्छी खबर :फ्रांस से आयातित आक्सीजन प्लांट पहुंचा गोपेश्वर जिला अस्पताल

@शशांक राणा

चमोली । कोरोना महामारी के बीच जनपद चमोली के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। चमोली जिला अस्पताल गोपेश्वर में 200 एलपीएम क्षमता का आक्सीजन जनरेशन प्लांट लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए फ्रांस देश से आयात आक्सीजन  प्लांट आज गोपेश्वर जिला अस्पताल पहुॅच गया है। एक दो दिन में इसको इंस्टालेशन करने के बाद प्लांट अपना काम करना शुरू कर देगा। प्लांट स्थापित होने के बाद जिला अस्पताल के प्रत्येक बेड में मरीज को निर्बाध रूप से आक्सीजन मुहैया होगी। जो कि जिला प्रशासन की एक बडी उपलब्धि है।

ग्रामीण निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता अला दिया ने बताया कि जिला अस्पताल में लगभग 45 लाख की लागत से लगाया जा रहा यह इंटरनेशन ब्रांड का ओटोमेटिक आक्सीजन जनरेशन प्लांट है। जो वातावरण से आक्सीजन न व नोइट्रोजन गैसों को खींचता है और आक्सीजन न को फिल्टर करने के बाद कंप्रेस्ड फार्म में एक टैंक में रखता है और यहां से पाइप लाइन के जरिए अस्पताल में आक्सीजन सप्लाई की जाएगी। यह प्लांट एक मिनट में 200 लीटर शुद्व आक्सीजन जनरेट करेगा। जिला अस्पताल में प्लांट को स्थापित करने के लिए उतंम इयर कंपनी के इंजीनियर तथा वेडर कंपनी के टैक्निशियन भी पहुॅच रहे है। उन्होंने बताया कि आक्सीजन प्लांट को जनरेटर से भी कनेक्ट किया जाएगा ताकि विद्युत आपूर्ति बाधित होने पर भी यह सुचारू रूप से काम करता रहेगा। जिला अस्पताल में प्लांट स्थापित होने के बाद आक्सीजन की निर्बाध आपूर्ति से मरीजों को बडी राहत मिलेगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-