Breaking News

बाबा केदारनाथ की डोली ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना

@शब्द दूत ब्यूरो

अक्षय तृतीया से चार धाम यात्रा की शुरूआत हो गई है। इसी क्रम में बाबा केदारनाथ की डोली ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। इसी के साथ बाबा केदार के कपाट खोलने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इस अवसर पर रावल भीमाशंकर लिंग, पुजारी बागेश लिंग, देवस्थानम बोर्ड के अपरमुख्य कार्यकारी अधिकारी बी.डी. सिंह, कार्याधिकारी एनपी जमलोकी, डोली प्रभारी यदुवीर पुष्पवान सहित प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

देवस्थानम बोर्ड के मीडिया प्रभारी के अनुसार 17 मई को प्रात:पांच बजे श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलेंगे। चारधाम यात्रा स्थगित है अत: कोरोना महामारी को देखते हुए केवल मंदिरों के कपाट खुल रहे है। पूजापाठ से जुड़े कुछ ही लोगों को धामों में जाने की अनुमति दी गयी है। बता दें कि 15 मई गंगोत्री धाम एवं 18 मई प्रात: को श्री बदरीनाथ धाम के कपाट खुल रहे है।

कोरोना संक्रमण के चलते इस बार चार धाम यात्रा को फिलहाल स्थगित किया गया है। इस लिए चार धाम यात्रा पर आम श्रद्धालु नहीं जा पाएंगे। आम श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करते हुए सरकार चारधाम के वर्चुअल दर्शन कराने की तैयारी कर रही है। जिससे घर बैठे लोग चारधाम के दर्शन कर सकेंगे।

चार धाम यात्रा के लिए पहले ही एसओपी जारी कर दी गई थी। जिसके अनुसार बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री एवं यमुनोत्री में केवल रावल, पुजारीगण और मंदिरों से जुड़े स्थानीय हक-हकूक धारी, पंडा-पुरोहित, कर्मचारी व अधिकारी ही जा पाएंगे। इन सभी की कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट भी जरूरी होगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-