Breaking News

केन्द्रीय मंत्री बोले :वैक्सीन उत्पादन नहीं हो पा रहा तो क्या खुद को फांसी पर लटका लें

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

देश भर में वैक्सीन की कमी हो रही है। केन्द्र राज्यों की वैक्सीन की मांग पूरी नहीं कर पा रहा है। यहाँ तक कि दिल्ली, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, और उत्तराखंड जैसे कई राज्यों को कथित तौर पर विदेशों से वैक्सीन की खरीद के लिए वैश्विक निविदा मंगाने का निर्णय करना पड़ा है। लेकिन केंद्रीय  रसायन और उर्वरक मंत्री सदानंद गौड़ा ने  महामारी को लेकर कोर्ट के आदेशों पर अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने पूछा कि अगर सरकार कोर्ट के आदेश के अनुसार उतनी वैक्सीन नहीं प्रोड्यूस कर पाए तो क्या खुद को फांसी पर लटका लें?

हालांकि उन्होंने ये तो माना कि कोर्ट ने अच्छी मंशा से कहा था देश में सबको वैक्सीन लगवानी चाहिए। मैं पूछना चाहता हूं कि यदि कोर्ट कल कहता है कि आपको इतनी (वैक्सीन) देनी हैं और यह नहीं बन पाए, तो क्या हमें खुद को फांसी देनी चाहिए?

गौड़ा ने जब ये बयान दिया, तब वे वैक्सीन की कमी पर पत्रकारों के सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर केंद्र सरकार की योजना किसी भी तरह के राजनीतिक फायदे या अन्य वजहों पर आधारित नहीं होती है। सरकार अपना काम बहुत ही गंभीरता और ईमानदारी से कर रही है। लेकिन, वास्तविकता ये है कि कुछ चीजें हमारे नियंत्रण से बाहर होती हैं, हम उन्हें कैसे संभाल सकते हैं? हमारा फोकस यही है कि एक-दो दिन में चीजें बेहतर हूं और लोगों को वैक्सीन लगे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-