Breaking News

कोविड की पहली लहर के बाद भारत ने बहुत जल्दबाजी में खोल दिया देश: डॉ. फाउची

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो

अमेरिका के शीर्ष संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ. एंथनी फाउची ने अमेरिकी सांसदों से कहा कि भारत ने ‘गलत धारणा’ बनाई कि वहां कोविड-19 वैश्विक महामारी का प्रकोप समाप्त हो गया है और समय से पहले देश को खोल दिया जिससे वह ऐसे ‘गंभीर संकट’ में फंस गया है। भारत कोरोनावायरस की अभूतपूर्व दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित है और कई राज्यों में अस्पताल स्वास्थ्य कर्मियों, टीकों, ऑक्सीजन, दवाओं और बिस्तरों की कमी से जूझ रहे हैं।

फाउची ने कोविड-19 प्रतिक्रिया पर सुनवाई के दौरान सीनेट की स्वास्थ्य, शिक्षा, श्रम एवं पेंशन समिति से कहा, ‘भारत अभी जिस गंभीर संकट में है उसकी वजह यह है कि वहां वास्तविक इजाफा था और उन्होंने गलत धारणा बनाई कि वहां यह समाप्त हो गया है। और हुआ क्या, उन्होंने समय से पहले सब खोल दिया और अब ऐसा चरम वहां देखने को मिल रहा है जिससे हम सब अवगत है कि वह कितना विनाशकारी है।’

डॉ. फाउची अमेरिका के ‘नेशनल
इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शस डिजीजेज’ के निदेशक हैं और राष्ट्रपति जो बाइडन के मुख्य चिकित्सा सलाहकार भी हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

पश्चिम एशिया संकट पर पीएम मोदी की मुख्यमंत्रियों संग विस्तृत समीक्षा बैठक, ऊर्जा सुरक्षा से लेकर आपूर्ति शृंखला तक कई अहम निर्देश

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-