देवप्रयाग। देर शाम लगभग पांच बजे यहाँ मूसलाधार बारिश के बाद बादल फटने से भारी तबाही मच गई है। इस घटना में एक दर्जन से अधिक दुकानें मलवे के ढेर में तब्दील हो गई है। डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि बादल फटने की जानकारी मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर रवाना हो गई है। किसी जनहानि की खबर नहीं है।
Cloudburst was reported at 5 pm today. Around 12-13 shops and several other properties have been damaged. Since most of these shops were closed due to lockdown, no casualty has been reported yet. Water level is on the rise here, rescue operation underway: MS Rawat, SHO Devprayag pic.twitter.com/GyMxnNzelq
— ANI (@ANI) May 11, 2021
पुलिस के मुताबिक शाम पांच बजे दशरथ आंचल पर्वत पर मूसलाधार बारिश के बाद बादल फट गया। बादल फटने से शांता गधेरा उफान पर आ गया मलवा आने से वहां एक दर्जन दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई। लॉकडाउन कर्फ्यू की वजह से लोग नहीं थे जिससे कोई जनहानि नहीं हुई है। इस घटना में आईटीआई का भवन भी क्षतिग्रस्त होने की खबर है। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal