Breaking News

उत्तराखंड :18 से 44 वर्ष के टीकाकरण कैंप के शुभारंभ पर हंगामा, देर से उद्घाटन को पहुंचे स्पीकर के विरूद्ध हुई नारेबाजी, देखिए वीडियो

ऋषिकेश । 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण कैंप का शुभारंभ करने आये विधानसभा अध्यक्ष को लोगों का विरोध का सामना करना पड़ा। दरअसल आज ऋषिकेश में टीकाकरण शुरू होने में देरी हो गई। 

बताते हैं कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल को टीकाकरण का शुभारंभ करना था इसलिए उनके आने तक टीकाकरण शुरू नहीं हुआ जबकि लोग काफी देर से वहाँ खड़े थे। देहरादून रोड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय-1 में बने वैक्सीनेशन सेंटर में सुबह 8 बजे से ही लोग पहुंचने शुरू हो गए थे। सुबह 9 बजे लंबी कतार लग गई। लेकिन वैक्सीनेशन शुरू नहीं हुआ। बताया गया कि विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल वैक्सीनेशन का शुभारंभ करेंगे। उसके बाद ही टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो पाएगी।

सुबह लगभग 11:15 बजे विधानसभा अध्यक्ष जैसे ही वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे वहाँ कतार में खड़े लोग भड़क गए। वैक्सीनेशन में देरी पर लाइन में खड़े युवाओं ने विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।लोगों ने आरोप लगाया कि टीकाकरण से ज्यादा जरूरी राजनीति और फोटो खिंचाना है। जनता की परेशानियों से नेताओं को कोई मतलब नहीं है। कुछ लोग तो यहां तक कहने लगे कि चुनाव आने दो।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-