बागपत । एक शर्मनाक घटना उत्तर प्रदेश से आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। पुलिस ने यहां एक गैंग को गिरफ्तार किया है, जो श्मशान घाट से कफ़न की चोरी करके एक बार फिर बाजार में बेच रहा था। पुलिस को शिकायत मिली। जिसके बाद पुलिस टीम ने श्मशान घाट से पूरे गैंग को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी संख्या में कफन के कपड़े बरामद किए गए हैं। बागपत के बड़ौत शहर में यह गैंग सक्रिय था। बड़ौत कोतवाली पुलिस ने आज इन्हें गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
यहाँ इंस्पेक्टर अजय शर्मा ने बताया कि यह गिरोोह श्मशान घाट से मुर्दों के ऊपर रहने वाले कपड़ों को चोरी करता था। चोरी के कपड़ों को प्रेस करके दोबारा पेकिंग कर देते थे। उन पर ग्वालियर का मार्क लगाकर महेंगे रेट में बेचते थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर इस गैंग को पकड़ा है। इनके पास से बड़ी संख्या में चोरी किये हुए कपड़े बरामद हुए हैं। बड़ौत पुलिस ने गैंग को पकड़ा है।
सीओ आलोक सिंह ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के नाम प्रवीण कुमार जैन पुत्र श्रीपाल जैन, नई मंडी, बड़ौत, इनके बेटे आशीष जैन उर्फ उदित जैन, भतीजे ऋषभ जैन पुत्र अरविंद जैन, श्रवण कुमार शर्मा पुत्र राममोहन शर्मा निवासी शबगा, छपरौली, राजू शर्मा पुत्र ईश्वर शर्मा निवासी फूंस वाली मस्जिद के पीछे बड़ौत, बबलू पुत्र वेदप्रकाश कश्यप निवासी गुराना रोड, बड़ौत और शाहरूख खान पुत्र मोबीन निवासी फूंस वाली मस्जिद के पीछे के निवासी हैं।
गिरफ्तार किये गये आरोपियों से 520 सफेद व पीली चद्दर, 127 कुर्ते, 140 सफेद कमीज, 34 धोती, 12 रंगीन गर्म शाल, 52 रंगी बिरंगी धोती, तीन रिबन के पैकेट, 158 रिबन ग्वालियर व 122 ग्वालियर कंपनी के स्टीकर बरामद किए हैं।
सीओ ने बताया कि पकड़े गए लोगों में प्रवीण कुमार सरगना हैै उसकी शहर में दुकान है। उसने तीन चार लोगों को यह काम करने के लिए सहयोगी बनाया था। अभियुक्तों के विरूूद्ध मुकदमा दर्ज कर अदालत में पेश किया गया है।
पुलिस ने बताया कि इन आरोपियों से इनके गैंग के और भी सदस्य के बारे में पूछताछ की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि यह काफी समय से इस शर्मनाक घटना को अंजाम दे रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह अभी तक एक कफन को कई बार बेच चुके है।

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal