काशीपुर । कोरोना संक्रमण के दौर में चोरों ने आपदा में अवसर ढूंढ लिया है। शहर की सड़कों पर नालों के ऊपर लगाये गये लोहे के जाल रातोंरात उखाड़ कर चोरी करने की घटनायें सामने आ रही हैं। कुछ दिन पहले रतन सिनेमा रोड नाले के जाल अज्ञात चोरों ने उखाड़ लिये थे। बीते रोज रामनगर रोड से पंजाब नेशनल बैंक वाली गली को जाने वाली सड़क पर नाले के ऊपर के दो जाल अज्ञात चोर उखाड़ कर ले गये।
पहलवान संजीव शर्मा ने बताया कि सुबह जब उन्होंने देखा तो नाले के ऊपर रखे जाल गायब थे। पचास किलो के लगभग लोहे के जाल बताये जा रहे हैं। जाल निकलने से वहाँ वाहनों के साथ दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal