Breaking News

देश के जाने-माने पर्यावरणविद् व पद्म विभूषण सुंदर लाल बहुगुणा एम्स ऋषिकेश में भर्ती

फोटो – राजीव नयन बहुगुणा की फेसबुक वाल से

देहरादून । पद्म विभूषण और चिपको आंदोलन के प्रणेता सुंदरलाल बहुगुणा  को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। उन्हें बुखार व खांसी की शिकायत है।

पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा  को  आज दोपहर करीब साढ़े 12 बजे एम्स ऋषिकेश लाया गया था। उन्हें पिछले एक सप्ताह से खांसी व बुखार की शिकायत थी। श्री बहुगुणा के पुत्र पत्रकार राजीव नयन बहुगुणा ने सोशल मीडिया पर बताया कि स्वास्थ्य खराब होने पर उन्हें एम्स में उपचार के लिए ले जाया गया है। श्री बहुगुणा ने बताया कि कि उनकी जांचें की जा रही है। 

एम्स की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक  सुंदरलाल बहुगुणा को अभी सांस लेने में कोई परेशानी नहीं आ रही है। श्री बहुगुणा के स्वास्थ्य बिगड़ने की जानकारी मिलते ही प्रदेश भर में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। शब्द दूत भी देश के इस महान पर्यावरणविद् के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।

बता दें कि बीते दिनों बहुगुणा का देहरादून के ​एक निजी लैब में कोरोना टेस्ट कराया गया था। जिसमें वह पॉजिटिव पाए गए थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-