काशीपुर। मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी ने यहाँ जारी एक बयान में कहा कि पिछली बार की तरह हम पुनः कोरोना महामारी को मात देंगे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 को लेकर हमें बेहद सावधान रहना होगा। आगे और कठिनाइयां हमारे समक्ष आ सकती हैं।
मेयर श्रीमती ऊषा चौधरी ने इस संकट पूर्ण समय में जनता के स्वास्थ्य की सुरक्षा व समाज हित में योगदान देने वाले समाजसेवी सराहना के पात्र हैं। उन्होंने शहरवासियों एवं नगर निगम प्रशासन की ओर से समाजसेवी दीपक बाली की सराहना करते हुये कहा कि सरकारी अस्पताल में कोविड वार्ड हेतु जन सुरक्षा के लिए मूलभूत सुविधाएं मुहैय्या कराईं। श्री बाली के प्रस्ताव को स्वीकृति देने पर उन्होंने शासन-प्रशासन का भी आभार जताया।
विषम परिस्थितियों में एंबुलेंस उपलब्ध करवाने वाले समाजसेवी अनूप अग्रवाल की भी मेयर ने प्रशंसा की। साथ ही इस एंबुलेंस को संचालित करने वाले युवा समाजसेवी गगन काम्बोज जो कि इस समय अस्वस्थ हैं, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी मेयर ने की। इस अवसर पर सामाजिक संगठनों व संस्थाओं के कार्यों की भी उन्होंने प्रशंसा की है। इसके अलावा कार्यवाहक सहायक नगर आयुक्त विकास शर्मा समेत नगर निगम की तीनों टीमों का भी मेयर चौधरी ने इस हेतु आभार व्यक्त किया कि वे कोविड मृतकों का अंतिम संस्कार कर रहे हैं। हालांकि उन्होंने कहा कि यह नगर निगम का दायित्व है। क्षेत्र की जनता से कोविड नियमों का पूरी तरह पालन करने का अनुरोध करते हुए मेयर श्रीमती चौधरी ने कहा कि मास्क अवश्यह पहनें। शारीरिक दूरी बनाए रखें। यह समझ लें कि जरा सी लापरवाही बेहद घातक साबित हो सकती है।
उन्होंने याद दिलाया कि पिछली बार अपने पति समेत स्वयं भी कोविड की चपेट में आ चुकीं हैं। क्षेत्रीय विधायक हरभजन सिंह चीमा के कोरोना संक्रमित होकर ठीक होने के बाद अब वह अपने निवास पर हैं। जोकि कोविड की चपेट में आ गए थे, हॉस्पिटल से छुट्टी लेकर अपने निवास पर पहुँच गए हैं करीब पखवाड़े भर आइसोलेट रहने के बाद अब पूरी तरह स्वस्थ हैं। 

Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal