Breaking News

प्रसंगवश :प्लाज़्मा देने को आगे आयें, करें एक दूसरे की मदद :कहते हैं दिलप्रीत सेठी

कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते तमाम लोगों की नौकरियां चलीं गईं। लोगों को नौकरी या मजदूरी छोड़कर गांव लौटना पड़ा। लोग इसे लेकर तनाव में थे, लेकिन अपनों के बीच बैठकर जब समस्या रखी तो उसका रास्ता जरूर निकल आएगा। इसलिए हताशा-निराशा से कोई समस्या का समाधान नहीं होगा। कुछ दिनों की बात है, सब ठीक हो जाएगा। सृष्टि का नियम है, दिन के बाद रात। वैसे ही ये दुःख की घड़ी भी पलक झपकते ही सुख में बदल जाएगी। फिर से वही दिनचर्या शुरू होगी। जिनके पास नौकरी नहीं है उन्हें नौकरी मिलेगी और व्यापार के नए अवसर भी मिलेंगे। हमारे देश में इससे भी ज़्यादा चुनौतियां पहले भी आयी हैं। फ़िर ज़्यादा तेज़ी से व्यापार और नौकरी लोगों को मिलीं। इसका इतिहास गवाह है। खास बात ये है कि हमें स्वयं सावधान रहने के साथ ही दूसरों की मदद के लिए भी तत्पर रहना। है। देखने में आ रहा है कि प्लाज्मा देने में लोग ज्यादा दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं, जबकि यह बेहद जरूरी है। हमें सकारात्मक सोच के साथ सबकी मदद करनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति लंबे समय से हीनभावना से ग्रस्त है या आत्महत्या करने की सोच रहा है तो वह एक मानसिक बीमारी से ग्रस्त है। मानसिक अस्वस्थता के कारण ऐसी परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है। उचित परामर्श और चिकित्सा पद्धति के माध्यम से इसका उपचार किया जा जाता है और व्यक्ति पहले से भी ज़्यादा पॉज़िटिव और ऊर्जावान अपने आप को महसूस करता है। इस लिए डॉक्टर से परामर्श करें। मनोचिकित्सक का कहना है कि जब व्यक्ति अवसादग्रस्त या तनाव में होता हैं तो वह चीजों को वर्तमान क्षण के परिप्रेक्ष्य में देखता है। एक सप्ताह अथवा एक माह के बाद यही चीजें भिन्न रूप में दिखाई देने लगती हैं। ऐसे में उन्हें अकेले उस स्थिति का सामना करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। अपने परिवार के किसी सदस्य या मित्र अथवा किसी सहयोगी से बात कर लेने पर उसका समाधान मिल सकता है। इस स्थिति में परिवार का योगदान महत्वपूर्ण हो जाता है। जहां तक हो सके जीवनशैली में बदलाव लाएं। ख़ुद पर ध्यान देना शुरू करें। खानपान को संतुलित करें। नियमित रूप से कुछ समय व्यायाम या योग करें। नकारात्मक सोच को दूर करें। सबसे महत्वपूर्ण बात अकेले न रहें। परिवार और दोस्तों के संग रहे। सकारात्मक होकर कार्य करे। ध्यान रहे यह वक्त सदा नहीं रहने वाला। हमें पूरी सावधानी के साथ इस बुरे वक्त का मुकाबला कर कोरोना को मात देनी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय दभौरा मुस्तकम में करियर मार्गदर्शन एवं परामर्श कार्यक्रम आयोजित, छात्राओं को दिए गए भविष्य निर्माण के टिप्स

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (28 मार्च 2026) काशीपुर। राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-